भभुआ, अप्रैल 22 -- शार्ट सर्किट से दलिपपुर में लगी आग से हजारों का सामान जला मझियांव के बधार में तीन किसान के धान का पुआल जलकर राख (पेज तीन) भभुआ/भगवानपुर, हि.टी.। नगर थाना क्षेत्र के दलिपपुर गांव में बुधवार की दोपहर जहां बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारो का सामान जलकर नष्ट हो गए, वहीं भगवानपुर थाना क्षेत्र के मझियांव गांव के बधार में आग से तीन किसानों के पुआल यानीं मवेशियों के चारा जग गए। दलिपपुर के ग्रामीण वकील मुसहर ने मामले में सदर थाना में आवेदन दिया है। आदेवन में कहा गया कि उनके घर के आसपास में रहने वाले मन्नु मुसहर, करीमन मुसहर, तेतर मुसहर, यादव मुसहर व दशरथ मुसहर का बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखे गेहूं, चावल, चारपाई, तकिया, तोषक, चौकी, सरसो, चना दाल, मसूर दाल, लड़की के शादी में देने के लिए रखे गये सोफा सेट एवं...