बरेली, अगस्त 18 -- विशेष जज एससी एसटी एक्ट अभय श्रीवास्तव की विशेष कोर्ट ने दलित के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी विजय सिंह उसके भाई दिनेश पाल सिंह को एक वर्ष की नेकचलनी की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक स्वतंत्र पाठक ने बताया कि गिरधरपुर गांव के दलित अमरपाल ने थाना सिरौली में एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 26 जुलाई 2012 की शाम करीब सात बजे वह गांव के पूर्व प्रधान हेमपाल सिंह के घर गया था। करीब आठ बजे जब वह पूर्व प्रधान के घर से लौट रहा था तभी नन्हे के घर के पास आरोपी विजय सिंह, उसके भाई दिनेश पाल सिंह और परिजन कुलदीप सिंह ने रोककर जातिसूचक गालियां दी। विरोध पर लाठी डंडे से उसे पीटा। सुनवाई के बाद विशेष कोर्ट ने दोषी विजय सिंह और उसके भाई दिनेश पाल सिंह व कुलदीप सिंह को दोषी मानते हुए एक वर्ष की नेकचलनी की सजा सुनाई। फैसले के दि...