मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया में दलित युवक के साथ मारपीट के मारपीट के मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा देर रात दर्ज कर लिया। आरोपियों ने मंगलवार की दोपहर में खेत में काम कर रहे युवक पर हमला बोला था। बचाने आए भाई और पत्नी को भी जातिसूचक गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम बिछिया में जितेंद्र जाटव पुत्र नेत्रपाल जाटव मंगलवार की दोपहर अपने खेत में काम कर रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी उपेंद्र चौहान और विजय कश्यप ने जाति सूचक गालियां दी और जमकर मारपीट की। मारपीट में जितेंद्र का सिर फट गया। बचाने पहुंचे जितेंद्र के भाई सत्यवीर, पत्नी नेहा के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज की और रिपोर्ट लिखाने पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.