देहरादून, अगस्त 31 -- सेलाकुई। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण तथा दलित समाज के अपमान की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई थाने प्रदर्शन कर तहरीर दी। कांग्रेस ने कथित घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेसजन सेलाकुई थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समाज का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने दी तहरीर कांग्रेस ने पुलिस ...