दलित शोषण मुक्ति मंच ने किया धरना-प्रदर्शन
मोतिहारी, जुलाई 1 -- मोतिहारी। राजगीर नालंदा , बेगूसराय में चकिया में हुई हत्या व सामुहिक बलात्कार के खिलाफ जिला समाहरणालय गेट स्थित अंबेडकर चौक के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। उगम राम की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजगीर में जाति पूछ कर दो दलित बच्चों को भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या करने व बेगूसराय के चकिया में दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार कर नृशंस हत्या किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने का मांग सरकार से की। सभा को ध्रुव त्रिवेदी, बंकिम चंद्र दत्त, अशोक पाठक, रामाश्रय राम, सत्येन्द्र कुमार रजक, संजय कुमार, शक्ति नाथ तिवारी,विराज रंजन तथा माकपा जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- राजगीर में मॉब लींचिंग के दोषियों को फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.