लखनऊ, अक्टूबर 7 -- विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को भी धार देना शुरू कर दिया है। दलित वोटबैंक को साधने के लिए सपा ने नौ अक्तूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम का निर्वाण दिवस मनाने की तैयारी की है। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने सभी जिला व महानगर मुख्यालय के साथ विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर विचार गोष्ठियां, श्रद्धांजलि सभाएं और सामाजिक न्याय संवाद का आयोजन करने की घोषणा की है।

कार्यक्रम का उद्देश्य अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक रूप से वंचित और शोषित समाज को राजनीतिक चेतना देने का ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने सत्ता में भागीदारी को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होने क...