दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
रांची, अगस्त 14 -- खूंटी संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद सभा स्थल पर कथित रूप से गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना को दलित विरोधी और छुआछूत की मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और दलित समाज के गौरव हैं। उनके संबोधन के बाद सभा स्थल का कथित रूप से गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाना संविधान और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के लिए ऐसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.