कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ चार दिन पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल परीक्षण कराई है।विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम शौच करने के लिए घर से निकली दलित युवती के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया था। पुलिस इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। रेप पीड़िता की हालत नाजुक होने पर उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में हालत ठीक होने के बाद शनिवार को पीड़िता का कोर्ट में पुलिस ने बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म आदि के मामले में अभियुक्त अक्षय य...