दलित युवती ने पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एक दलित युवती ने अपने पति पर मंदिर में झूठी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पति और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर निवासी दलित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में वह अपनी बहन के साथ कासना कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दनकौर क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर गांव निवासी जितेन्द्र से हुई थी। आरोप है कि जितेन्द्र एक नवंबर 2024 को उसे एक मंदिर में ले गया और शादी कर ली। इसके बाद वह दोनों कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में साथ रहने लगे। जितेंद्र ने उसके साथ शारीरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.