बागपत, फरवरी 18 -- चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में एक युवती ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ आभूषण लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में तमंचे के बल पर दलित युवती से सोने के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों आशिफ और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी लहचौड़ा गांव के ही रहने वाले है। पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी की शाम करीब 7 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और तमंचा दिखाकर उसे डरा-धमकाकर सोने के कुंडल व अंगूठी ले गए। आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को सूचना नहीं दी, बाद में हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.