प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र से दलित युवती के अपहरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोंड़े गांव निवासी अब्दुल गफ्फार है। चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने उसे घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस दो सह आरोपयों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी चांद उर्फ फरहान अभी फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...