बरेली, मार्च 9 -- भोजीपुरा। तेजाब पीने से दलित युवती की मौत को लेकर दर्ज कराए गए दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। भोजीपुरा के गांव सुरला की रहने वाली गायत्री सागर की छह मार्च को ससुराल में तेजाब पीने से मौत हो गई थी। इस मामले में पति राकेश गंगवार, उसकी पहली पत्नी वीरबाला समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम में उसका बिसरा सुरक्षित किया गया था। रविवार को पुलिस ने उसके पति राकेश गंगवार को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...