बदायूं, मार्च 30 -- रुपये चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटों ने घर में घुसकर दलित युवती व उसकी बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दलित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान पड़ोसी दूसरे समुदाय के भूरे ने पैसे चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गालीगलौज की, जिस पर युवती और उसकी बहन ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद भूरे शेख अपने बेटों निजामुद्दीन, आरिफ और तस्लीम के साथ घर...