बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डीहा निवासी एक दलित युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं। ग्राम डीहा निवासी पीड़ित पप्पू पुत्र तुलसीराम ने तहरीर में बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बैट्री और इन्वर्टर खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्राम इटौरा निवासी विकास सिंह से हुई। आरोप है कि विकास सिंह ने उसे लोन पर बैट्री दिलाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड और बैंक पासबुक ले लिया और उसके नाम पर करीब 60 हजार रुपये का लोन कराकर चार बैटरियां खरीद लीं।पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बैटरियां बेचकर रुपये देने का ...