दलित युवक से अभद्रता में तीन के खिलाफ मुकदमा
हमीरपुर, जून 7 -- मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ जातिसूचक टिप्पणी करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी मौदहा को सौंपी गई है।मोहल्ला बाकी तलैया निवासी दीपू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जून की शाम करीब पांच बजे वह कस्बे में एक दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ला उपरौस करवा निवासी राकी पुत्र जलालुद्दीन, अकबर पुत्र इस्तियाक तथा मोहल्ला तकिया निवासी जुग्गी पुत्र मुश्ताक वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.