जौनपुर, मई 28 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मेढ़ा गांव निवासी पिंटू गौतम ने चार लोगों पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 23 मई की रात वह जनरेटर लगाकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे मयाशंकर यादव, संतोष यादव, राज गौतम और अंकित गौतम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की गई।विरोध करने पर लाठी-डंडे व लात घूंसो से हमला कर दिया गया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...