अमरोहा, अप्रैल 5 -- ढवारसी, संवाददाता। रुपयों के लेनदेन के विवाद में दलित युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिता-पुत्रों ने उसे बीच रास्ते में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हरकत में आई पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी सचिन पुत्र चमन सिंह का नौशाद, उसके भाई समीउद्दीन व पिता हसीन से रुपयों का विवाद था। रविवार सुबह सचिन मामला निपटने के लिए आरोपियों के मोहल्ले में गया था। इस दौरान आरोपियों ने सरे राह सचिन की पिटाई करनी शुरू कर दी। उसकी शर्ट फाड़ डाली। सचिन को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दलित युवक की पिटाई का मामला संज्ञान में आते ही आद...