हमीरपुर, मार्च 26 -- राठ। बेवजह जातिसूचक गाली-गलौज करने का विरोध करने पर युवक के साथ गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडों और बेल्टों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मझगवां थानाक्षेत्र के खराखर गांव निवासी दीपक ने बताया कि गत 23 मार्च की शाम पांच बजे गांव में था। तभी गांव के आशीष राजपूत, मोंटी पाल, अनूप और छोटू तिवारी आए और गांव के बाहर ले जाकर गालीगलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो चारों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और बेल्टों से बुरी तरह बुरी तरह मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बताया कि आरोपियों के भय से दो दिन तक पुलिस से शिकायत नहीं की। मझगवां थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि दीपक अहिरवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.