दलित युवक को लाठी डंडों से पीटा, एसपी से न्याय की गुहार
मैनपुरी, जुलाई 18 -- कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम टीकराहार में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दलित युवक की मारपीट कर दी। पीड़ित ने दबंगों पर भूमि पर कब्जा व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। कुर्रा थाना के ग्राम टीकराहार निवासी युवराज सिंह पुत्र रनवीर सिंह ने एसपी दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 जुलाई की शाम 6:30 बजे वह अपने गांव के तिराहे पर खड़ा था। तभी गांव निवासी दो दंपति आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट-धमकी देने का आरोप उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोर सुनकर बचाने आए चाचा श्रीकृष्ण व बहन शिवानी को भी मारा पीटा। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.