बदायूं, मार्च 21 -- मंदिर पहुंचे दलित युवक को भीतर नहीं जाने दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। उनकी शिकायत पर जरीफनगर पुलिस ने चार नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है। दलित समाज के एक युवक ने बताया कि वह जरीफनगर के एक गांव के शिव मंदिर में पूजा करने जाता है। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचा तो भुवनेश सहाय, शिवनारायण, मोरपाल, अजय व कुछ अज्ञात ने उसे रोक लिया। उसे मंदिर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। दोबारा मंदिर आने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उस समय गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव कर दिया। जरीफनगर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया पीड़ित यतेंद्र ने थाने में जानकारी दी। जिसक बाद उनकी तहरीर चार नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाशमें पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.