दलित युवक को पीटा, लूटे रुपये, गहने और मोबाइल
भदोही, मई 25 -- भदोही, संवाददाता। वाहन चालक दलित युवक की मनबढ़ों ने जमकर पिटाई कर दी। साथ ही 16 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिया। मामले में एसपी के आदेश पर गोपीगंज पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। औराई के महदेपुर, कैयरमऊ निवासी अनिल कुमार सरोज ने तहरीर में कहा कि वह चार पहिया वाहन चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। 11 मई की रात को वह रिश्तेदार के यहां सामान पहुंचाने मिर्जापुर गए थे। वापस घर आते समय लालानगर से ज्ञानपुर मार्ग नहर पर पहुंचे थे कि तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने वाहन में धक्का मार दिया। उसके बाद गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की। सौ मीटर आगे जाने पर उनके पांच से छह साथी और आ गए। गाड़ी से नीचे उतार कर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर पिटाई कर दी। वहीं 16 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.