बरेली, मार्च 6 -- नवाबगंज। होली की रात शराब पीने से मना करने पर युवक को गोली मारने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में दलित रामबाबू मंगलवार की रात गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पुलिया पर खड़े थे। आरोप है। कि इसी बीच गांव का ही हरिशंकर उर्फ गुड्डा अपनी कार से बरखन गांव की ओर से वहां आया और अपने साथ शराब पीने का दबाव बनाने लगा। जिसका रामबाबू ने विरोध किया तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे तमंचे से गोली मार दी थी। गोली उसके दाहिने पैर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.