दलित युवक के साथ मारपीट
नोएडा, अक्टूबर 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गढ़ी समस्तीपुर गांव में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उमेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बबलू 20 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गांव के इसरार खान की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अमन खान, जीशान खान, रिहान खान और शाहनवाज खान ने बबलू को रोक लिया। आरोपियों ने बिना वजह गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित किसी तरह बचकर अपने घर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगों को साथ इकट्ठा होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.