दलित युवक की हत्या पर हरिद्वार में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
देहरादून, जून 12 -- हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में दलित युवक केतनलाल की हत्या के मामले पर कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने कहा कि दलित युवक की निर्मम हत्या की गई जो कि बहुत निंदनीय है। दोषियों को सख्त सजा दी जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है। सरकार की कानून व्यवस्था फेल है। इस दौरान महेश प्रताप सिंह राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, भंवर पल सुन, अमित नौटियाल, कैलाश प्रधान, रविश भटीजा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.