प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- गांव में आई बारात में शामिल होने गए दलित युवक की कुछ लोगों ने मामूली सी बात पर जमकर पिटाई कर दी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट का केस दर्ज किया है। कंधई थाना क्षेत्र के सराय जमुहारी निवासी हरिश्चंद्र का बेटा ऋषि कुमार मंगलवार को गांव के ननकऊ गुप्ता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। घटना की रात 12 बजे भोजन करने के बाद सब चले गए थे, वह घर के सामने गांव के कुछ दोस्तों के साथ कुर्सी पर बैठ कर बातचीत कर रहा था, इसी दौरान गांव के दो युवक पहुंचे ऋषि कुमार से कुछ कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- जातिगत टिप्पणी व धमकी से तनाव, कार्रवाई की मांग आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने लात-घूसों से पीटा और जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। ननकऊ गुप्ता के परिवार व रिश्तेदारों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.