दलित युवक की पिटाई, लाइसेंस रद्द करने की मांग
पलामू, मई 20 -- पांकी। पलामू जिले के पांकी थाना रोड स्थित मां चंद्रावती फ्यूल सेंटर में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला में वीर बाबा कर महल कल्याण समिति ने पेट्रोल पंप संचालक को गिरफ्तारी और लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पांकी निवासी राजू रंजन कुमार ने आरोप लगाया है कि 19 मई की शाम पेट्रोल लेने पहुंचे दौरान पंप संचालक नंदन साहू और चंदन साहू ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। गैलेन में पेट्रोल दिए जाने की विरोध करने पर संचालक ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। राजू ने पंप पर पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.