आरा, दिसम्बर 15 -- -बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीब भूमिहीन की झोपड़ी तोड़ने का विरोध किया आरा, निज प्रतिनिधि दलित मोर्चा ने सोमवार को अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। धरना में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौके पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि दलित मोर्चा सर्वदलीय के बैनर तले दलितों के हित को सुरक्षित करने और आवास के लिए जमीन देने की मांग को लेकर महाधरना दिया गया है। धरना में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी गरीब भूमिहीन के मकान एवं झोपड़ी तोड़ने का जोरदार विरोध किया गया। धरना की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ अकेला ने की और संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललन प्रसाद नट ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने किया। धरना की सभा को संजू पासवान, प्रदेश सचिव अविन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.