हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ, संवाददाता। धनौरी गांव में घर के सामने सड़क पर लैट्रिन का गढ्डा करने के विवाद में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी काशीराम पुत्र देवकीनंदन ने बताया कि गत 5 जुलाई 25 को 9 बजे सुबह घर पर था। तभी पड़ोस का श्रीचंद राजपूत अपनी पत्नी हेमंत राजपूत, साला अश्वनी राजपूत और एक महिला के साथ आया और घर के सामने सड़क पर लैट्रिन का गढ्डा करने लगे। उसने और उसकी पत्नी विमलेश द्वारा मना किया तो चारों लोगों ने उसे मारपीट की जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। गांव में ना रहने और जान से मारने की धमकी दी। जब वह पत्नी के साथ शिकायत करने कोतवाली पहुंचा। कार्यवाही न होने पर समाधान दिवस में शिकायत की। जिससे नाराज आरोपी 1...