दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास के साथ लूट
कन्नौज, अगस्त 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक दलित महिला के साथ युवक ने मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने महिला की चेन व कुंडल लूट लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीडि़त महिला ने अपने साथ हुई वारदात की सूचना सिकंदरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज गजेन्द्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी युवक शैलेन्द्र यादव निवासी रमपुरा बरौना (औरैया) को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मनचलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीडि़त महिला ने बताया शैलेन्द्र यादव कई दिन से उसे फोन करके परेशान करता था और राह चलते उसको घेरता था। इसके साथ ही उसके पति के साथ भी मारपीट करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.