रामपुर, जून 22 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसडीएम आशुतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम शाहपुर देव निवासी क्रांति देवी की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द न्याय न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- हंडिया में गर्भवती महिला से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...