हमीरपुर, मार्च 21 -- राठ, संवाददाता। शराब के नशे में दलित महिला के घर में घुसकर गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देने वाले भाइयों ने थाने में शिकायत करने से नाराज होकर महिला को घर से निकालकर लात-घूंसों से बुरी तरह से मारापीटा। उसके छह माह के बच्चे को गोद से छीनकर नाली में फेंक दिया। बीच बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग को भी पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इस घटना के बाद पुलिस ने दूसरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला कस्बे के सिकंदरपुरा चरखारी रोड का है। मोहल्ले में रामपाल अहिरवार का परिवार रहता है। पत्नी कपूरी ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले चंदू और इसका भाई नशे की हालत में घर में घुस आए। विरोध करने पर झगड़ा करने लगे। मामले की कल ही थाने में तहरीर देने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.