दलित महिला को घर में खींचकर पीटा, कपड़े फाड़ने का आरोप
गोरखपुर, मई 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिवार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव में जाते समय छविनाथ यादव की पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छविनाथ यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे घर में खींच लिया और पत्नी तथा बच्चों के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.