मुंगेर, जून 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को विकास मित्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) श्रावणी गुप्ता ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न दलित एवं महादलित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक के दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सभी विकास मित्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास मित्रों को क्षेत्र भ्रमण कर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराने तथा योजनाओं की अद्यतन जानकारी उपलब्ध क...