बस्ती, मई 30 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित बालिका के साथ दुराचार व हत्या मामले में एक वर्ष बाद भी खुलासा नहीं होने पर पीड़िता की मां ने अनुसूचितजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मई 2025 को पांच वर्षीय पुत्री घर से निकली थी, जिसके बाद उसका शव गांव के बाग में मिला। मां का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव व प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...