दलित बस्ती में सड़क निर्माण शुरू
बलिया, जून 17 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित मालवीय नगर (दलित बस्ती) के लोगों का लगभग 50 वर्षों का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। पक्के मार्ग के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे बस्ती वालों को अब अब राहत की उम्मीद जगी है। बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा वार्ड के सभासद सूर्य प्रकाश सिंह 'नंदू' ने संयुक्त रूप से किया।बस्ती के लोगों के अनुसार, पिछले करीब पांच दशकों से यहां पक्के रास्ते का अभाव था। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से राहत की उम्मीद बंधी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.