पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित अमीर ऋषि टोला दलित बस्ती में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहरी) कुमार आदित्य के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कांग्रेस नेता रघुनंदन शाह, कामेश्वर ऋषि, गणेश घोष, बोधु ऋषि, कर्तिक घोष सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार आदित्य ने कहा कि बाबू जगजीवन राम त्याग और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर केंद्र सरकार में मंत्री एवं रक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.