बरेली, मई 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के खिलाफ कटरा चांद खां स्थित जाटव बस्ती में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने टूटी सड़क, सीवर और पेयजल समस्या को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है।स्थानीय समस्याएँ लोगों का कहना है कि जाटव बस्ती, जिसे अंबेडकर भवन क्षेत्र और मलिन बस्ती के नाम से भी जाना जाता है, वहां की सड़क कई महीने पहले तोड़ दी गई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। जबकि आसपास के अन्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य पूरे भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक टूटी सड़क और कीचड़ के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।स्वास्थ्य और सुरक्षा का खतरा सीवर लाइन की खराब स्थिति और पेयजल संकट से हालात और बदतर हो गए हैं। बरसात...