गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत मंगलवार को 38वें दिन मेराल प्रखंड के बैसाखी टोला स्थित दलित बस्ती में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उस दौरान बस्ती के 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवश्यकता के अनुरूप स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल,मोजा, पायजामा, टोपी सहित अन्य गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मेराल प्रखंड की प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक भी स्वैच्छिक सहभागी के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.