लखीसराय, जनवरी 8 -- चानन, निज संवाददाता। सरकार की तमाम योजनाओं और अधिकारियों के प्रयास के बावजूद मलीन बस्तियों में रहने वाले लोगों को उसका हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है की सब कुछ रहने के बाद भी मलीन बस्ती में रह रहे लोगों को भूख, गरीबी व लाचारी की जिंदगी काटने को विवष होना पड़ रहा है। गोहरी पंचायत के बरारे मुसहरी में रहने वाले लोगों को आधुनिक सुख सुविधाओं से महरूम रखा गया है। यहां रहने वाले लोगों की दशा देखने से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यहां रह रही आबादी मूल रूप से बेरोजगारी और गरीबी के बीच लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं। साक्षर व जागरूकता की कमी के बीच गरीबी एवं बीमारी से उसे कौन निजात दिलायेगा? यह एक अहम सवाल है। स्वास्थ्य सेवा की कमी के कारण गांव के एमआरपी डॉक्टरों से इलाज कराकर पैसे की बर्बादी के साथ मौत भी खरी...