नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की रविवार को 92वीं जयंती मनाई जाएगी। उन्हें पुष्पांजलि देने के लिए काफी संख्या में लोग सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पहुंचेंगे। ऐसे में जरूरत पड़ने पर यातायात पुलिस दलित प्रेरणा स्थल के सामने वाहनों के रास्तों में बदलाव करेगी। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से नोएडा होकर चिल्ला बॉर्डर की ओर आने-जाने वाले रास्ते पर वाहनों के रास्ते बदले जाएंगे। दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-1 के सामने जाम लगने की स्थिति में ग्रेनो से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर भेजा जाएगा। यहां से लोग अट्टा पीर, रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए जा सकेंगे। दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर -4 और 5 के सामने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.