बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूजीसी गाइडलाइन को लागू कराने तथा सामाजिक न्याय के आंदोलन को मजबूत और व्यापक बनाने के उद्देश्य से आगामी 18 मार्च 2026 को पटना में आयोजित होने वाले समता महाजुटान एवं राजभवन मार्च को सफल बनाने को लेकर कचहरी रोड स्थित कमलेश्वरी भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को समता आंदोलन समिति के प्रदेश संयोजक रिंकू यादव, जिला संयोजक विजय पासवान, आइसा नेता अजय कुमार, एसएफआई नेता मो. मजहर, बीएमपी नेता नंदकुमार साह, नूरपुर मुखिया राजेश चौधरी, खुशबू कुमारी, सोनू फर्नाज, फुलेना पासवान, प्रभात कुमार पिंटू, अजय सिंह पटेल, ऋतिक कुमार, विजय कुशवाहा, सोनू फर्नाज ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा यूजीसी की उन गाइडलाइनों को लागू नहीं होने देने की है, जो शिक्षा मे...