दलित परिवार से मारपीट में तीन पर मुकदमा
अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा। एससी-एसटी एक्ट व मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी प्रभा देवी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 14 मई को वह परिवार के लोगों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में भगवान दास ने बेटे मिंटू व इंद्रपाल के साथ मिलकर रोक लिया। आरोपियों द्वारा मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। शोर सुनकर गांव के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.