दलित परिवार से मारपीट में तीन पर एससी-एसटी एक्ट में केस
अलीगढ़, जुलाई 13 -- n जातिसूचक शब्दों से किया था अपमानित n साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रहीखैर, संवाददाता। कस्बा के हेतराम नगर-मालीपुरा मोहल्ले में एक दलित परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित कैलाश चंद्र के अनुसार, वह अपने पड़ोसी द्वारा अपने ही बच्चे को डांटने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच कस्बा निवासी वासु, चेतन और रामवतार वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों ने कैलाश और उनके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.