जौनपुर, जून 28 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। पवारा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव में बुधवार की शाम 7 बजे दबंगों ने दलित परिवार के घर में घुसकर बहू, बेटे और बेटी को जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा। पुलिस ने शनिवार शाम को चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उचौरा निवासी रमाशंकर सरोज के घर के पास चंद्रशेखर पुत्र रामबोध, नीरज, धीरज और सचिन पुत्रगण फूलचंद्र का खेत है। चारो आरोपी रमाशंकर की आबादी के पीछे गाली-गलौज करने लगे। बहू करिश्मा सरोज ने खिड़की से मना किया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी दी।विरोध पर बाहर आई करिश्मा को चारों ने लात-घूंसों से पीटा। बचाने आई ननद प्रियंका और पति विनोद को भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारा। जाते-जाते जातिसूचक शब्दों के साथ धमकी दी...