गिरडीह, सितम्बर 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी स्थित चोरगता पंचायत के टोला कटहरियाटांड़ गांव के दलित परिवारों ने जिले के डीसी को आवेदन देकर गांव के ही कतिपय दबंग लोगों के विरूद्ध रास्ता रोके जाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आवेदन में यह भी कहा गया है कि दबंग लोग बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दे रहे हैं और जाति सूचक शब्द कहकर गाली गलौज और मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं।

दबंगों के खिलाफ आरोप इस बाबत दलित टोला के झुपर रविदास, भुनेश्वर रविदास, छोटू रविदास, मनोज रविदास, कोल्हा रविदास समेत दर्जनों लोगों ने अपने आवेदन में कहा है कि वे लोग 50-60 घरों के टोला में पिछले कई सालों से रहते आ रहे हैं। वे लोग दलित हैं। अपने टोले से मुख्य सड़क की दूरी करीब 800 सौ मीटर है। मुख्य सड़क तक जाने के लिए पूर्वजों द्वारा इस्तेमाल किए गये रास...