दलित पंचायत से पहले हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप
मेरठ, अगस्त 30 -- मेरठ। कमिश्नरी पार्क में रविवार को प्रस्तावित दलित पंचायत से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। पंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए रवि गौतम को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए आयोजकों और समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। समर्थकों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाने के लिए प्रस्तावित पंचायत में शामिल होने से किसी व्यक्ति को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला कदम है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन से रवि गौतम की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान कराने की मांग की है।समर्थकों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है और डर या दबाव के जरिए किसी की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उनका कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.