अमरोहा, जून 9 -- रहरा,(अमरोहा) संवाददाता। क्षेत्र में सोमवार को दूसरी कक्षा की छात्रा को दूसरे संप्रदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपने संग बैलगाड़ी पर बैठाकर खेत पर ले गया और उससे रेप किया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। लहूलुहान हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पीड़िता छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद गांव में जांच-पड़ताल की। परिजनों के आक्रोश के बाद रेप की घटना के आठ घंटे बाद ही एसडीएम ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चला दिया। फरार आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो व दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है。 यह भी पढ़ें- दलित छात्रा से...