फतेहपुर, मार्च 6 -- खखरेरू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुडियापुर मजरे जहांगीर नगर गहुरा गांव में मामूली विवाद में एक दलित युवक के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं आरोपियों द्वारा लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।डुडियापुर गांव निवासी बाबूलाल पासवान ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की सुबह गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। उसी दौरान वह घर के लिए सामान लेने दुकान की ओर जा रहा था। आरोप है कि उसे देखते ही एक युवक गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तीन लोगों ने भी मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान युवक घर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक निकाल लाया और लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.