दलित के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज
मधुबनी, सितम्बर 4 -- मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी में एक दलित के साथ हुई मारपीट मामले में एससी-एसटी थाना मधुबनी में एफआईआर दर्ज की गई है। एससी-एसटी थानाध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुड्डू ने बताया कि दीपक कुमार पासवान के लिखित आवेदन पर रांटी गांव के अजय चौरसिया एवं अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचक का आरोप है कि बीते 30 अगस्त को अजय चौरसिया ने उसे फोन कर ब्रह्मस्थान बुलाया और पिस्टल का डर दिखाकर उसके साथ मारपीट की। बेल्ट एवं लात घूसों से बेरहमी से पीटा। उसके कई साथी भी वहां मौजूद थे। शोर शराबा सुनकर उन्हें बचाने पत्नी आई तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार की गई। जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। पत्नी के सिर में चोटें आई हैं। जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.