दलित के साथ मारपीट, ताबीज छीना
छपरा, अगस्त 4 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के यादवपुर में कुछ लोगों द्वारा एक दलित के साथ मारपीट की गई। उसे जबरन मल मूत्र पिलाने का प्रयास किये जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित बिरजू मांझी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने गया था। तभी कुछ लोगों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलते हुए गाली गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने उसे मल मूत्र पिलाने की कोशिश की। उसके गले से सोने का ताबीज भी छीन लिया गया। इस संबंध में उसने नाथा छपरा गांव के दो लोगो को नामजद किया है।पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.